सरस्वती शिशु मंदिर में खूब खेली होली

चंबा : सरस्वती शिशु मंदिर में अवकाश से पूर्व स्कूली बच्चों ने जमकर होली खेली। शनिवार को विद्यालयों से निकलने वाले बच्चों के चेहरे रंगों से रंगे हुए थे, जिन पर होली का उत्साह साफ झलक रहा था।

Uttarakhand


बच्चों ने कहीं अबीर-गुलाल से तो कहीं गीले रंगों से होली खेली। स्कूल से लौटते समय हर बच्चे का चेहरा कई रंगों से रंगा नजर आ रहा था। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को भी अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।


प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह रावत ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह खुशी और उमंग से भरा त्योहार सभी के जीवन में नया जोश भरे और सभी के बीच एकता के रंग को और गहरा करे। इस मौके पर मनोहर लाल रतूड़ी, ओम प्रकाश कोठारी, प्यार सिंह भंडारी, कमला चमोली, यशोदा तोमर, ममता चौहान, निर्मला रौथाण, वर्षा सुयाल, मनीषा पंत, ममता ममगाई आदि थे.

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand