दुखद : राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र सिंह रावत का निधन, कोरोना संक्रमण : जिले में शोक की लहर

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो

चंबा। टिहरी जिले के प्रमुख केंद्र बिंदु चंबा में राज्य आंदोलन की अलख जगाने वाले राजेंद्र सिंह रावत नहीं रहे। 57 वर्षीय राजेंद्र सिंह रावत दिखोल गांव के प्रधान भी रहे हैं। उनके आकस्मिक निधन की सूचना से टिहरी जिले और चंबा में शोक की लहर छाई रही।

Uttarakhand

कुछ दिन पहले रावत कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनका उपचार श्रीदेव सुमन चिकित्सालय नरेंद्रनगर में चल रहा था। रविवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। राज्य आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी।

Uttarakhand

उनके बेटे प्रवीण रावत और सुशील रावत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्रसंघ पदाधिकारी भी रहे।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *