बिग ब्रेकिंग : गंगोत्री धाम के कपाट खुले, कोरोना संक्रमण : श्रद्धालु नहीं कर पाए दर्शन

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो

उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोल दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन नहीं कर पाए। शनिवार तड़के 4 बजे मां गंगा की डोली भैरव मंदिर से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान मां गंगा के जयकारों से गंगा घाटी गुंजायमान हो उठे। सुबह 6.30 बजे मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचे इस दौरान मंदिर समिति के लोगों ने पुष्प वर्षा कर डोली का जोरदार स्वागत किया। सुबह 7.31 पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ खोले गए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मंदिर समिति के सचिव दीपक सेमवाल ने बताया कि सामाजिक दूरी और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते थे गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए है।