संजय मैठाणी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

Oplus_16908288

नई टिहरी : विकासखंड चम्बा के ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुये कहा कि राष्ट्रभक्तों के साहस, त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति दी।

विकासखंड चम्बा के नव निर्वाचित ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी इस बार दोबारा से ज्येष्ठ प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने तथा एक विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित करे। जय हिंद।

वहीं, ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा बताया है वह दोगुनी तेजी से विकास कार्य करेंगे।

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *