सुशील कुमार बहुगुणा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

नई टिहरी : क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील कुमार बहुगुणा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के दिल में गर्व और आत्मसम्मान का भाव जगाता है।

Uttarakhand

आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया। उनकी बदौलत हम आजाद वातावरण में सांस ले पा रहे हैं।

Oplus_16908288

सुशील कुमार बहुगुणा ने कहा कि यह दिन हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और राष्ट्रनायकों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है, जिनके संघर्ष और तपस्या से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि विज्ञान, चिकित्सा, तकनीकी, अंतरिक्ष और खेल जैसे क्षेत्रों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। आज का भारत आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

सुशील कुमार बहुगुणा ने कहा कि स्वतंत्रता की रक्षा करना और उसकी गरिमा को बढ़ाना हर नागरिक का कर्तव्य है।

Oplus_16908288