सुप्रभातम्: सूर्य का राशि परिवर्तन आज, कन्या राशि में करेंगे प्रवेश

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब ग्रहों के राजा सूर्य का किसी राशि में प्रवेश होता है तो उस दिन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। वहीं आज शनिवार को सूर्य, सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगें। वहीं बुध ग्रह पहले से ही कन्या राशि में मौजूद है। ऐसे में कन्या में सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य को शुभ योगों में गिना जाता है।

ग्रहों का राजा है सूर्य
ज्योतिर्विज्ञान में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य के शुभ असर से सेहत संबंधी परेशानी दूर होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है। सरकारी काम पूरे हो जाते हैं। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिलती है। बड़े लोगों और अधिकारियों से मदद मिलती है और सम्मान भी बढ़ता है। वहीं सूर्य के अशुभ असर के कारण नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आती हैं। नुकसान भी होता है। बड़े लोगों से विवाद हो सकता है। आंखों से संबंधित परेशानी होती है। सिरदर्द भी होता है। कामकाज में रुकावटें आती हैं। विवाद और तनाव भी रहता है।

Uttarakhand
Uttarakhand

सूर्य संक्रांति और विश्वकर्मा जयंती
पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार जिस दिन देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की ब्रह्माजी ने उत्पत्ति की, उस दिन कन्या संक्रांति थी। कन्या संक्रांति का योग सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने पर बनता है। हर साल यह दिन सूर्य की गति के अनुसार 17 सितंबर को ही पड़ता है। इसी दिन सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश होता है और देव शिल्पी की जयंती मनाई जाती है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *