उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में नए कुलपति की तलाश शुरू

हिमशिखर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल में नए कुलपति की नियुक्ति करने के लिए शासन ने तलाश शुरू कर दी है। नए कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। यहां बता दें कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति डॉ पीपी ध्यानी का 3 वर्ष का कार्यकाल आगामी 30 नवंबर को पूरा होने जा रहा है। समय पर कुलपति की तैनाती हो इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग के अपर सचिव प्रशांत कुमार आर्य की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कुलपति पद के लिए 30 दिन के अंतर्गत आवेदन करना होगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand