खत्म होगा चीतों का सूखा: नामीबिया से भारत आने वाले चीतों की पहली तस्वीर आई सामने

नई दिल्ली

चीताें के भारत आने का काउंटडाउन शुरू हाे चुका है। भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे बाद चीताें काे सड़क मार्ग से एयरपाेर्ट के लिए रवाना किया गया। चीते नामीबिया के विंड हाक एयरपाेर्ट पर पहुंचे। रात 8 बजे चीताें काे पूरी सतर्कता के साथ विशेष विमान में लाेड कर दिया गया है। इस दाैरान चीताें काे विशेष कैज में रखा गया है। रात 8.30 बजे भारत के लिए विशेष विमान उड़ान भरेगा और सुबह 6 बजे भारत पहुंचेंगे।

नामीबिया से भारत लाए जाने वाले चीतों की पहली तस्वीर सामने आई है। चीतों की जो तस्वीरें सामने आई हैं इनमें तीन नर और पांच मादा चीते शामिल हैं और इन सभी की उम्र दो से साढ़े पांच साल के बीच की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों रिलीज करेंगे।  भारत सरकार ने 1952 में देश में चीतों को विलुप्त करार दे दिया था। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के साल वन में 1948 में आखिरी बार चीता देखा गया था।