भारी बारिश के अलर्ट के बाद रोकी गई केदारनाथ धाम की यात्रा

केदारनाथ

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के चलते आज शुक्रवार को केदारनाथ पैदल यात्रा को रोका गया है। अब मौसम खुलने के बाद ही यात्रा शुरू होगी।

दरअसल, मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है, जिसके चलते यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया है।

एसओ सोनप्रयाग ने बताया कि आज 8 हज़ार से अधिक यात्री धाम को रवाना किए गए। मौसम खुलने के बाद ही यात्रा शुरू की जाएगी।