मंगलवार को दिन भर चंद्र ग्रहण का सूतक: जान लें ग्रहण और सूतक काल का समय

हिमशिखर धर्म डेस्क

Uttarakhand

आठ नवंबर को चंद्रग्रहण लग रहा है। यह इस साल का आखिरी ग्रहण होगा। चंद्रग्रहण को भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार, चंद्रग्रहण 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर खत्म होगा। पूर्वोत्तर के राज्यो में ही पूर्ण चन्द्रग्रहण दिखाई देगा। देश के शेष भागो में आंशिक चन्द्रग्रहण ही दिखाई देगा।

नीचे वीडियो में देखिए पूरी जानकारी


08 नवंबर को शाम के समय जैसे ही चंद्रोदय होगा उसी समय चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 20 मिनट पर खत्म हो जाएगा। 08 नवंबर, मंगलवार को देश-दुनिया में साल 2022 का आखिरी ग्रहण देखने को मिलेगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण  होगा। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा इसके पहले बीते 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। चंद्रग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लगेगा। भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा।

ज्योतिषीय समय गणनानुसार संपूर्ण ब्रह्मांड में चंद्र ग्रहण दिन में एक बजकर बत्तीस मिनट पर शूरू होकर सायं 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। भारत वर्ष में चंद्र ग्रहण शाम पांच बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा तथा शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जायेगा। इस तरह ग्रहणकाल सीमित रहेगा। लेकिन सूतककाल के चलते मंदिर प्रात:काल से ही बंद हो जायेंगे। इसी क्रम में सभी छोटे बड़े मंदिर प्रात: 8 बजकर 15 मिनट पर बंद हो जायेंगे।इससे पूर्व अभिषेक, पूजा अर्चना दर्शन होंगी तथा बाल भोग लग जायेगा। शाम 6 बजकर 25 मिनट पर मंदिर खुल जायेंगे।

भगवान का गंगा जल से अभिषेक करें

  • ग्रहण के बाद देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए।

गाय को रोटी खिलाएं

  • ग्रहण खत्म हो जाने के बाद गाय को रोटी जरूर खिलाएं। गाय को रोटी खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय को भोजन कराने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय

शहर     कब से शुरू

दिल्ली      5.28

नोएडा      5.30

अमृतसर   5.32

लखनऊ   5.16

भोपाल    5.36

लुधियाना 5.34

जयपुर 5.37

शिमला 5.20

मुंबई 6.01

कोलकाता 4.52

रायपुर 5.21

पटना 5.00

इंदौर 5.43

देहरादून 5.22

उदयपुर 5.49

गांधीनगर 5.55

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *