टिहरी: प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार, 14 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मुकदमा

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी। एक महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को टिहरी जिले की एक प्रधानाध्यापिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नई टिहरी राजकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जे ब्लॉक की प्रभारी प्रधानाध्यापिका विमला गुसाई की 1 अक्टूबर को अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। मृतक प्रभारी प्रधानाध्यापिका के कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जखणीधार ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल कैथोली में कार्यरत प्रधानाध्यापिका अर्चना उनियाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका प्रभारी प्रधानाध्यापिका के पति डाक्टर सुमन गुसाईं ने प्रधानाध्यापिका उनियाल के खिलाफ उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। नई टिहरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आज प्रधानाध्यापिका अर्चना उनियाल को उनके बौराड़ी स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। अपराहन बाद गिरफ्तार प्रधानाध्यापिका को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर प्रधानाध्यापिका को 14 दिन की न्यायिक हिरासत मैं जेल भेज दिया गया है।