रूस यूक्रेन युद्द की भविष्यवाणी हिन्दू पंचांग में पहले ही हो चुकी थी? ये जानकारी आपको हक्का-बक्का कर देगी

हिमशिखर धर्म डेस्क

Uttarakhand

विनोद चमोली

भारतीय सभ्यता, सनातन है। भारत से ज्योतिष प्रकाश पुंज की भांति सब जगह फैली। भारतीय संस्कृति, धर्म ग्रंथ, ज्योतिष कितने प्रमाणिक हैं, इसका अंदाजा वैदिक पंचांगों से लगाया जा सकता है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की भविष्यवाणी हिन्दू  पंचांगों में एक वर्ष पूर्व ही कर दी गई थी।

क्या लिखा है पंचांग में 

साल 2022 के हिन्दू कैलेंडर में एक ऐसा भी पृष्ठ है, जिसमे वर्तमान वर्ष में होने वाली घटनाओं का भी ज़िक्र है। इसमें साफ-साफ कहें तो ग्रह नक्षत्रों में बदलाव का आंकलन कर इसका पृथ्वी और देशों सहित नागरिकों में होने वाले असर की भविष्यवाणी लिखी गई है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध का भी ज़िक्र हिन्दू पंचांग में किया गया है।
 लिखा है कि- लगभग 2 फरवरी, 2022 ई. के बाद 7 अप्रेल सन 2022 ई. तक शनि-मंगल का मकर राशि में योग यूरोपीय देशों को निति विश्व्यापी अशांति किवा अधोषित युद्द का वातावरण बना सकती है. बता दें कि कीव यूक्रेन की राजधानी है जिसका जिक्र हिन्दू पंचाग में किया गया है।
ऐसा नहीं है यह कोई तुक्का मारा गया है, इससे पहले साल 2020 में महामारी, युद्ध, हवाई हादसे का ज़िक्र था जो सब सच साबित हुआ था, इसी के साथ साल 2021 में महामारी, भूखमरी, अफ़ग़ानिस्तान में आतंकी हमले, भारत में आतंकी हमले, चीन की घुसपैठ का भी जिक्र किया गया था।
सोशल मीडिया में लोग इस पोस्ट को शेयर कर रहे
हिन्दू पंचांग में लिखी भविष्यवाणियां कई सालों से सच साबित हो रही हैं. लोग सोशल मीडिया में युद्ध के बारे में बताती भविष्यवाणी वाले कैलेंडर की कटिंग शेयर कर रहे हैं और हिन्दू पंचांग को तैयार करने वाले विद्वानों की तारीफ कर रहे हैं.

 

Uttarakhand

 

ज्योतिष, भारतीय संस्कृति व सभ्यता से जुड़ा है। सूक्ष्म गणनाएं और वैज्ञानिक सोच के बूते की गई भविष्यवाणियां सटीक बैठती हैं।ज्योतिष, आडंबर नहीं गणित और विज्ञान है।

Uttarakhand

 

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *