Ukraine Russia War: रूस ने कीव में उड़ाया तेल डिपो, देखिए वीडियो

हिमशिखर इंटरनेशनल डेस्क

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज चौथा दिन है। युद्ध के चौथे दिन रूस काफी आक्रमक नजर आ रहा है। रूस ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने चारों ओर से हमला बोल दिया है।

इस बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में तेल डिपो को उड़ा दिया है। रूस ने मिसाइल हमले से तेल डिपो को उड़ाया। इससे तेल डिपो में आग लग गई और चारों तरफ जहरीला धुंआ फैल गया है।