मौसम अपडेट : बुधवार को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश के आसार

नही टिहरी

Uttarakhand

उत्तराखंड में लगातार बदलते मौसम के बीच मंगलवार को दिन भर चटक धूप खिली रही। हालांकि, बुधवार को एक बार मौसम फिर करवट लेगा। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से बारिश होने का भी अनुमान है। इसके बाद तापमान भी गिरेगा और ठिठुरन भी वापस बढ़ेगी। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में चटख धूप ठंड से फौरी राहत दे रही है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी का सितम बरकरार है। मैदानी इलाकों में कोहरा और पहाड़ों में पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है।

कृषि मौसम विज्ञान वेधशाला, रानीचौरी के तकनीकी अधिकारी प्रकाश नेगी ने बताया कि टिहरी जनपद में 9 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने तथा दिन के तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान है। वहीं, 10, 11 और 12 फरवरी को शुष्क मौसम की संभावना है।

Uttarakhand
Uttarakhand

कृषि मौसम विज्ञान वेधशाला, रानीचौरी, टिहरी गढ़वाल में दर्ज मौसम के आंकड़ों के अनुसार 4 से 8 फरवरी, 2022 (सुबह के 8:30 बजे तक) की अवधि में कुल 8.5 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 2.2 से 11.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4.2 से 0.1 डिग्री सेल्सियस के मध्य दर्ज किया गया।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *