टिहरी का रण:मैं आपके सपनों का टिहरी बनाने के लिये संकल्पबद्ध हूँ :किशोर उपाध्याय

नई टिहरी।

टिहरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने मंगलवार को चंबा विकासखंड के गोदमू, गाजणा, गुल्डी सहित कई गांवों का भ्रमण कर जनता से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने वादा किया यदि जनता का समर्थन मिला तो वह इस क्षेत्र के विकास में अभूतपूर्व योगदान देंगे। किशोर ने कहा कि जनता के प्यार और आशिर्वाद के लिये धन्यवाद।  मैं आपके सपनों का टिहरी बनाने के लिये संकल्पबद्ध हूँ..!!