…यहां कुदरत का श्रृंगार देखने उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

नई टिहरी।

धनोल्टी क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद रविवार को पर्यटकों का सैलाब उमड़ा। धनोल्टी-काणाताल के बीच सड़क पर अधिक बर्फ जमा होने के कारण जाम लग गया।ऐसे में काणाताल के पास जाम लगने से वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़े। हालांकि, सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मोर्चा  संभाला। इस दौरान पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच घूमने का लुत्फ उठाया।

रविवार सुबह मौसम खुलने के साथ ही बर्फबारी का दीदार करने के लिए धनोल्टी जाने के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। लेकिन धनोल्टी-काणाताल के बीच सड़क पर अधिक बर्फ जमा होने के कारण जाम लग गया। सूचना पर चंबा एसओ पंकज देवरानी ने मौके पर पहुँचकर जाम खुलवाया।

पुलिस ने 82़ लोगों के काटे चालान

कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद अभी भी अधिकांश लोग बिना फेस मास्क भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खुलेआम घूमते देखे जा सकते हैं। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने भी अभियान तेज कर दिया है। चंबा पुलिस ने चंबा-काणाताल के बीच विभिन्न स्थानों पर बिना फेस मास्क घूमने वाले 82 लोगों के चालान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *