बड़ी खबर :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील

नई दिल्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नड्डा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। जेपी नड्डा ने खुद को घर पर ही आइशोलेट कर लिया है।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया। मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।अभी मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी जाँच करवा लें।