आज 13 जून का पंचांग: संबंध निभाना सीखो

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज ज्येष्ठ मास की 30 गते है। आज राहुकाल 1:30  से 3 बजे तक रहेगा।

आज का पंचांग

बृहस्पतिवार, जून 13, 2024
सूर्योदय: 05:23 ए एम
सूर्यास्त: 07:20 पी एम
तिथि: सप्तमी – 09:33 पी एम तक
नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी – 05:08 ए एम, जून 14 तक
योग: वज्र – 06:06 पी एम तक
करण: गर – 08:22 ए एम तक
द्वितीय करण: वणिज – 09:33 पी एम तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: गुरुवार
अमान्त महीना: ज्येष्ठ
पूर्णिमान्त महीना: ज्येष्ठ
चन्द्र राशि: सिंह
सूर्य राशि: वृषभ

आज का विचार

राख की कई परतों के नीचे तक देखा, पर अफ़सोस वो गुरुर, वो रूबाब, वो पद और रुतबा कहीं नज़र नहीं आया जो सारी उम्र ओढ़े बैठे थे।

आज का भगवद् चिंतन

 संबंध निभाना सीखो

संबंध बनाना मुश्किल नहीं होता बस उस संबंध को निभाना अवश्य मुश्किल होता है। मधुर और टिकाऊ संबंध प्रभाव दिखाने से नहीं अपितु परवाह करने से बनते हैं। बिना परवाह के कोई भी संबंध ज्यादा दिन टिक नहीं सकता। अपनापन, परवाह और थोड़ा सा वक्त, ये वो दौलत है जो आपके अपने आपसे चाहते हैं। अपनेपन के बिना रिश्तों का अहसास नहीं हो सकता है। अपनापन किसी भी संबंध के लिए एक प्राणवायु के समान ही होता है।

अपनापन वो चुंबक है जो अपनों के साथ-साथ पराये को भी अपनी ओर खींचने की सामर्थ्य रखता है। हमारे मृतप्राय संबंधों में प्राण लौट सकते हैं बस हम समय – समय पर थोड़ा सा समय एक दूसरे के साथ बिताना अथवा एक दूसरे के लिए निकालना सीख जाएं। अपनेपन से संबंध बनते हैं, परवाह करने से संबंध निभते हैं और थोड़ा वक्त निकालने से संबंध आजीवन टिकते हैं।

“धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *