आज 12 जून का पंचांग: जीवन का उत्सव

डित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज ज्येष्ठ मास की 29 गते है। आज राहुकाल 12:30  से 2 बजे तक रहेगा।

आज का पंचांग

बुधवार, जून 12, 2024
सूर्योदय: 05:23 ए एम
सूर्यास्त: 07:20 पी एम
तिथि: षष्ठी – 07:16 पी एम तक
नक्षत्र: मघा – 02:12 ए एम, जून 13 तक
योग: हर्षण – 05:16 पी एम तक
करण: कौलव – 06:17 ए एम तक
द्वितीय करण: तैतिल – 07:16 पी एम तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: बुधवार
अमान्त महीना: ज्येष्ठ
पूर्णिमान्त महीना: ज्येष्ठ
चन्द्र राशि: सिंह
सूर्य राशि: वृषभ

आज का विचार

जीवन और मृत्यु पर किसी का बस नहीं है। फिर भी जीने की इच्छा बहुत प्रबल है। लोग अपने-अपने तरीकों और कारणों से इस जीवन को जी रहे हैं.!

आज का भगवद् चिंतन

Uttarakhand Uttarakhand

जीवन का उत्सव

प्रभु चरणों का आश्रय ही हमें किसी भी स्थिति में प्रसन्न रहना सिखाता है। आश्रय जिस अनुपात में होगा हमारी प्रसन्नता और अप्रसन्नता भी उसी अनुपात में होगी। जीवन बहुत अनमोल है, इसे तो उत्सव बनाकर जिया जाना चाहिए। जिस जीवन में कोई प्रसन्नता ही नहीं वह जीवन कभी उत्सव भी नहीं बन सकता है।

उत्सव का अर्थ जीवन के उन क्षणों से है, जिन क्षणों में हम भीतर से प्रसन्न रहते हैं। इसलिए सही अर्थों में समझा जाए तो प्रसन्नता ही जीवन का उत्सव है। बहुत बड़ी संपत्ति का अर्जन भी प्रसन्नता का आधार नहीं है अपितु प्रभु चरणों का दृढ़ाश्रय ही हमारी प्रसन्नता का आधार है। प्रत्येक क्षण निराशा एवं कुंठा में होने का अर्थ है जीवन का समाप्त हो जाना इसलिए प्रसन्नता और उल्लास में जीना ही जीवन है।

“धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो।

प्राणियों में सद्भावना हो,

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

विश्व का कल्याण हो।।”