आज का पंचांग: 3 फरवरी, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज शनिवार को भी प्रस्तुत कर रहा है आपके लिए पंचांग, जिसको देखकर आप बड़ी ही आसानी से पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं।

आज का विचार

मनुष्य की चाल धन से बदलती है और धर्म से भी बदलती है। फर्क बस इतना हैं कि जब धन संपन्न होता है तब अकड़ कर चलता है, और जब धर्म संपन्न होता है, तो विनम्र होकर चलता है।

आज का भगवद् चिन्तन

जीवन का सौंदर्य

सुखमय जीवन के लिए चेहरा सुन्दर हो अथवा ना हो लेकिन हृदय में प्रसन्नता अवश्य होनी चाहिए। चित्त की अप्रसन्नता में चेहरे का सौंदर्य कोई मायने नहीं रखता है। प्रसन्नता ही जीवन का सौंदर्य है। महत्वपूर्ण ये नहीं कि आप कितने सुंदर हैं अपितु महत्वपूर्ण ये है कि आप कितने प्रसन्न हैं। प्रसन्नचित्त व्यक्ति सकारात्मकता का भी पर्याय है। व्यक्ति की सोच जितनी सकारात्मक होगी उसका मन उतना ही प्रसन्न भी रहेगा।

Uttarakhand

सकारात्मक विचारों से ही जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण का निर्माण संभव हो पाता है। सकारात्मक विचार सदैव श्रेष्ठ संग से प्राप्त होते हैं। जिनके पास श्रेष्ठ विचार वाले व्यक्तियों का संग रहा वो पाण्डवों की तरह विपरीत परिस्थितियों में भी प्रसन्नता पूर्वक जी सके। जीवन में सदैव श्रेष्ठ का संग करें ताकि उनसे प्राप्त प्रेरक विचार आपके जीवन परिवर्तन का कारण बन सकें और सुविचारों की महक से पुष्प की तरह आपका जीवन भी प्रसन्न एवं सौंदर्यपूर्ण बन सके।

आज का पंचांग

शनिवार, फरवरी 3, 2024
सूर्योदय: 07:09
सूर्यास्त: 18:01
तिथि: अष्टमी – 17:20 तक
नक्षत्र: विशाखा – पूर्ण रात्रि तक
योग: गण्ड – 12:52 तक
करण: कौलव – 17:20 तक
द्वितीय करण: तैतिल – 05:41, फरवरी 04 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: शनिवार
अमान्त महीना: पौष
पूर्णिमान्त महीना: माघ
चन्द्र राशि: तुला – 01:04, फरवरी 04 तक
सूर्य राशि: मकर
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्

तिथि अष्टमी 17:21 तक
नक्षत्र विशाखा (अहोरात्र)
प्रथम करण कौलव 17:21 तक
द्वितीय करण तैतिल 29:42 तक
पक्ष कृष्ण
वार शनिवार
योग गण्ड 12:51 तक
सूर्योदय 07:09
सूर्यास्त 18:00
चंद्रमा तुला
राहुकाल 09:52-11:13
विक्रमी संवत् 2080
शक संवत 1944
मास माघ
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56

धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो

प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो

Uttarakhand

गौ माता की जय हो।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *