आज का पंचांग: दृष्टि को बदलें

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज भाद्रपद की 7 गते है।

आज का पंचांग

बृहस्पतिवार, अगस्त 22, 2024
सूर्योदय: 05:54 ए एम
सूर्यास्त: 06:53 पी एम
तिथि: तृतीया – 01:46 पी एम तक
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद – 10:05 पी एम तक
योग: धृति – 01:11 पी एम तक
करण: विष्टि – 01:46 पी एम तक
द्वितीय करण: बव – 12:10 ए एम, अगस्त 23 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: गुरुवार
अमान्त महीना: श्रावण
पूर्णिमान्त महीना: भाद्रपद
चन्द्र राशि: मीन
सूर्य राशि: सिंह

आज का विचार

मनुष्य का बड़ा होना अच्छी बात है, लेकिन उसके व्यक्तित्व में गहराई और विचारों में शुद्धता भी होनी चाहिए तभी वह महान बनता हैं।

Uttarakhand

आज का भगवद् चिन्तन

 दृष्टि को बदलें

जीवन में ऐसी कोई बाधा नहीं, जिससे कुछ प्रेरणा न ली जा सके। दुःख में सुख खोज लेना, हानि में लाभ खोज लेना और प्रतिकूलताओं में भी अवसर खोज लेना इसी को सकारात्मक दृष्टि कहा जाता है। रास्ते में पड़े हुए पत्थरों को आप मार्ग की बाधा भी मान सकते हैं और चाहें तो उन पत्थरों को सीढ़ी बनाकर ऊपर भी चढ़ सकते हैं।

Uttarakhand

जीवन का आनन्द वही लोग उठा पाते हैं जिनका सोचने का ढंग सकारात्मक होता है। इस दुनिया में लोग इसलिए दुःखी नहीं कि उन्हें किसी वस्तु की कमी है अपितु इसलिए दुःखी हैं कि उनके सोचने का ढंग नकारात्मक है। नकारात्मक सोचेंगे तो जो है, उसमें भी दु:खी रहेंगे और सकारात्मक सोचेंगे तो वो आपको अभावों में भी प्रसन्नतापूर्वक जीने की शक्ति प्रदान करेगा।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *