आज का पंचांग: जीवन की प्राथमिकता

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज भाद्रपद की 8 गते है।

आज का पंचांग

शुक्रवार, अगस्त 23, 2024
सूर्योदय: 05:55 ए एम
सूर्यास्त: 06:52 पी एम
तिथि: चतुर्थी – 10:38 ए एम तक
नक्षत्र: रेवती – 07:54 पी एम तक
योग: शूल – 09:31 ए एम तक
करण: बालव – 10:38 ए एम तक
द्वितीय करण: कौलव – 09:12 पी एम तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: शुक्रवार
अमान्त महीना: श्रावण
पूर्णिमान्त महीना: भाद्रपद
चन्द्र राशि: मीन – 07:54 पी एम तक
सूर्य राशि: सिंह

आज का विचार

यह बात हमेशा ध्यान रखें कि एक झूठ के लिए हमें हजार झूठ बोलने पड़ते हैं। सत्य को कभी याद नहीं रखना पड़ता जबकि झूठ को हमेशास्मृति पटल पर रखना होता है।

 आज का भगवद् चिन्तन

जीवन की प्राथमिकता

धन से स्वास्थ्य को नहीं खरीदा जा सकता है। यद्यपि धन बहुत कुछ दे सकता है पर सब कुछ नहीं दे सकता। ज्यादा पैसा, जल्दी पैसा, जितना भी हो पैसा और जीवन ही पैसा की जीवन शैली में अब हम अपना स्वास्थ्य बेचने में लगे हैं। स्वास्थ्य को दाँव पर लगाकर हम बस धन का अंबार लगाने में लगे हैं। विचार करें वो धन किस काम का जो हमसे हमारी सुख – शांति ही छीन ले। आज का आदमी बड़ी नासमझी में जीवन जी रहा है।

आज आदमी पहले पैसा कमाने के लिए सेहत बिगाड़ता है और फिर सेहत वापस पाने के लिए पैसे बिगाड़ता है। हमें समझना होगा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। स्वास्थ्य रहने पर आप धन अवश्य कमा सकते हैं मगर धन रहते हुए भी स्वास्थ्य नहीं कमाया जा सकता है। धन जीवन की आवश्यकता हो सकती है उद्देश्य कदापि नहीं क्योंकि धन साधन है,साध्य नहीं। धन नहीं अपितु स्वास्थ्य ही हमारे जीवन की प्राथमिकता होनी चाहिए।