आज का पंचांग: निराशा का त्याग करें

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज भाद्रपद की 9 गते है।

आज का पंचांग

शनिवार, अगस्त 24, 2024
सूर्योदय: 05:55 ए एम
सूर्यास्त: 06:51 पी एम
तिथि: पञ्चमी – 07:51 ए एम तक
क्षय तिथि: षष्ठी – 05:30 ए एम, अगस्त 25 तक
नक्षत्र: अश्विनी – 06:05 पी एम तक
योग: गण्ड – 06:09 ए एम तक
क्षय योग: वृद्धि – 03:07 ए एम, अगस्त 25 तक
करण: तैतिल – 07:51 ए एम तक
द्वितीय करण: गर – 06:37 पी एम तक
क्षय करण: वणिज – 05:30 ए एम, अगस्त 25 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: शनिवार
महीना: भाद्रपद
चन्द्र राशि: मेष
सूर्य राशि: सिंह

आज का विचार

.जिंदगी परिवर्तनों से ही बनी है। किसी भी परिवर्तन से घबराएं नहीं बल्कि उसे स्वीकार करें। कुछ परिवर्तन आपको सफलता दिलाएंगे तो कुछ सफल होने के गुण सिखाएगें।

Uttarakhand

आज का भगवद् चिंतन

 निराशा का त्याग करें

अपने ऊपर निराशा को कभी भी हावी मत होने दो। जीवन में कुछ बड़ा करने का स्वप्न तो सब देखते हैं लेकिन हौसले के अभाव में उनका वह महान स्वप्न भी केवल दिवास्वप्न बनकर रह जाता है। जो लोग हौसले की ऊर्जा से भरपूर निरंतर अपने कर्तव्य पथ पर प्रयत्नशील रहते हैं, उनके महान से महान लक्ष्य भी एक दिन अवश्य पूर्ण हो जाया करते हैं। जीवन में असफलता आती है तो वह भी बहुत सारे अनुभवों को साथ लेकर आती है।

Uttarakhand

हमारे लिए क्या सही होगा और क्या गलत ये अनुभव ही बता पाता है। केवल शक्ति का होना पर्याप्त नहीं अपितु शक्ति का व्यय उचित दिशा में हो ये ज्ञान होना भी आवश्यक है। अनुभव हमारी शक्ति का अपव्यय रोककर उसे श्रेष्ठ मार्ग में लगाने की प्रेरणा प्रदान करता है। जुनून आपसे वो भी करवा लेता है, जो आप नहीं कर सकते थे।असंभव को भी संभव कर के दिखाए इसी का नाम जुनून है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *