उत्तराखंड रिजल्ट: उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनना तय; जानिए अभी तक किसे मिली जीत

भाजपा का उत्तराखंड में सरकार बरकरार रखने वाली पहली पार्टी बनने का इतिहास रचकर सरकार बचाना लगभग तय हो गया है। उत्तराखंड में फिलहाल भाजपा ने 70 सीट में से 5 जीत ली है और 43 सीट पर बढ़त बना रखी है।

Uttarakhand

उत्तराखंड में कांग्रेस ने 3 सीट जीती है और 15 पर आगे है, जबकि 4 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं। यहां AAP का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। उत्तराखंड में बहुमत के लिए 36 सीट की जरूरत है।

उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हार के बाद मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी हार का संकट छा गया है।

Uttarakhand
Uttarakhand

उत्तराखंड में इन्हें मिली अब तक जीत…

  • विकासनगर सीट से भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री नवप्रभात को 4980 मतों से हरा दिया है।
  • गदरपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद पांडेय जीत गए हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री बनने वाले के चुनाव नहीं जीतने का मिथक भी तोड़ दिया है।
  • सितारगंज सीट पर बीजेपी के सौरभ बहुगुणा जीत गए हैं। यह उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की परंपरागत सीट रही है।
  • चम्पावत सीट से बीजेपी के कैलाश गहतोड़ी ने कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल को 5119 वोट से हराकर जीत हासिल कर ली है।
  • प्रतापनगर सीट पर भी कांग्रेस कैंडिडेट विक्रम सिंह नेगी ने भाजपा के विजय पंवार को हरा दिया है। हालांकि आयोग ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
  • लोहाघाट सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी ने 6118 वोट से जीत अपने नाम कर ली है। उन्होंने भाजपा के पूरण सिंह फर्त्याल को हराया है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी शादी की सालगिरह के दिन ही लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन बिष्ट से 14 हजार से ज्यादा वोट से हार गए हैं।
  • हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने हरिद्वार ग्रामीण सीट पर करीब 6000 वोट से भाजपा के यतीश्वरानंद को हरा दिया है। यतीश्वरानंद ने 2017 में यहां हरीश रावत को हराया था।
  • टिहरी विधानसभा में सभी 11 राउंड की मतगणना पूरी।  भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय 791 वोटों से आगे। अब सिर्फ पोस्टल बैलेट की मतगणना बाकी।
Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *