Gorakhpur seat Result: योगी एक लाख वोटों से जीते गोरखपुर सीट

लखनऊ

यूपी की 403 सीटों के लिए मतगणना जारी है. उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर शहर सीट पर 1 लाख 2 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत गए हैं.

गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से CM योगी 1,02,000 वोटों से जीते. उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा है. आदित्यनाथ ने सपा की सुभवती उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराया. CM योगी आदित्यनाथ शाम 5.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.