यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करवाई पहली पूजा

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो

उत्तरकाशी ।

कोरोना संक्रमण काल में विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बिना श्रद्धालुओं के आज दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। मां यमुना की डोली शुक्रवार प्रातः शीतकालीन प्रवास खरसाली से अपने भाई शनि महाराज के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

Uttarakhand

मां यमुना की डोली यमुनोत्री पहुंचने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां यमुना की पूजा अर्चना करने के बाद यमुना जी की भोग मूर्ति अपराह्न 12 .15 पर अभिजीत मुहूर्त के अनुसार यमुनोत्री मन्दिर के गर्भ गृह में स्थापित की। यहां 6 महीने तक मां यमुना की पूजा अर्चना विधिवत चलती रहेगी। कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालु मां यमुना के तीर्थ उद्घाटन के मौके पर उपस्थित नहीं हो सके ।

प्रशासन की ओर से मात्र 25 लोगों को ही परमिशन दी गई थी। इस दौरान तीर्थ पुरोहित सहित एसडीएम बड़कोट चतर सिंह चौहान उपस्थित रहे।

Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर समिति के खाते में 11 सो रुपए जमा कराएं। कपाट खुलने पर पहली पूजा पीएम मोदी की ओर से कराई गई। प्रधानमंत्री ने विश्वकल्याण की कामना की है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *