पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसाः पीएम मोदी ने रेल मंत्री से लिया स्थिति का जायजा, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार को हुए ट्रेन हादसे के सिलसिले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर पश्चिम बंगाल में हुए ट्रेन हादसे के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में गुरुवार को गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।