पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में बुधवार देर रात 12:39 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। लेकिन इससे किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।  जिला मुख्यालय सहित मुनस्यारी और धारचूला में भी भूकंप महसूस किया गया। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में था। इसकी गहरी 10 किमी थी और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई।