आज का पंचांग:अवगुणों से मुक्त होकर निर्भय हो जाईए

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज सावन की 30 गते है।

अवगुणों से मुक्त होकर निर्भय हो जाईए

आज 15 अगस्त है। भारत में आज स्वतंत्रता दिवस है। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। तब से हर साल 15 अगस्त को भारत में इंडिपेंडेंस डे मनाते आ रहे हैं। आज, 15 August 2024 को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

अंग्रेजों से हम स्वतंत्र हो गए, लेकिन अपने ही अवगुणों से गुलाम हो गए। यह स्वतंत्रता अभी आना बाकी है। हमारे अवगुण हमको अशांत कर जाते हैं। अवगुण और दुर्गुण में बारीक-सा अंतर यह है कि अवगुण निजी मामला है। और दुर्गुण सामाजिक है, थोड़ा पसरा हुआ है।

अगर आपको शांति की तलाश है तो अपने ही भीतर उतरना है, बाहर से शांति नहीं आती। इसलिए काम, क्रोध, लोभ, मद, मोह और मत्सर… ये जब बाहर की दुनिया से भीतर आते हैं, तो अवगुण बन जाते हैं।

आज का विचार

Uttarakhand Uttarakhand

धनवान बनने के लिए एक-एक कण का संग्रह करना पडता है, औऱ गुणवान बनने के लिए एक-एक क्षण का सदुपयोग करना पडता है।

 आज का भगवद् चिन्तन

वंदे मातरम्

समस्त क्रांतिकारियों व माँ भारती के अमर वीर बलिदानियों की उन अमर क्रांतियों के लिए यह स्वतंत्र भारत सदैव ऋणी रहेगा, जिसके परिणामस्वरूप हम सभी देशवासी इस स्वतंत्र राष्ट्र में सुख और शांति के साथ जी पा रहे हैं एवं आज स्वतंत्रता का यह महामहोत्सव मना पा रहे हैं।

आज का पावन दिवस माँ भारती के उन महान सपूतों को वंदन करने का भी है जिन्होंने इस राष्ट्र की एकता, अखंडता, समरसता और सहिष्णुता के लिए हँसकर अपने प्राणों की आहुतियां दे दी। जिस दिन हम समस्त देशवासियों के मन में अपने राष्ट्र और राष्ट्रीयता के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो जायेगी, सच्चे अर्थों में उस दिन हमारे वीर बलिदानियों की कुर्बानियाँ भी सार्थक हो जायेंगी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

माँ भारती की रक्षा में अपने प्राणों की परवाह किए बिना ही दिन-रात तत्पर रहने वाले सभी वीर जवानों को हृदय से नमन करते हुए समस्त देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 की कोटि-कोटि शुभकामनाएं एवं अनंत बधाई।