पुलिस कर्मियों को डीजीपी ने प्रदान किए पदक

देहरादून:  गणतंत्र दिवस-2021 के अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए।

Uttarakhand

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है संविधान की रक्षा करना। हमारे देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखना हमारी मुख्य भूमिका है। हमने सभी चुनौतियों का डटकर सामाना किया है। पुलिस समाज के लिए बनी है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को बहुत से अधिकार देता है और उन अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पीड़ितों, महिलाओं, गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकरों की रक्षा कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाना भी हमारा कर्तव्य है। इसका पालन करने के लिए पुलिसकर्मियों की जवाबदेही पहले भी तय की गयी है और आगे भी तय की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों समस्याओं व परेशानियों के निरकारण एवं कल्याण हेतु मुख्यालय स्तर पर लगातार किये जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा करते हुए सिस्टम में पूर्ण तरीके से पारदर्शिता लाने की बात कही।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस अवसर पर अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, पीध्एम, वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, सहित समस्त अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षकध् पुलिस महानिदेशक के सहायक द्वारा किया गया।