लालकिले की घटना से प्रधानमंत्री स्तब्ध

देहरादून:  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने आवास पर टेलीविजन पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  हम सभी के अभिभावक हैं। उनकी मन की बात हम सभी के दिलों को छूती है।

Uttarakhand

26 जनवरी जैसे पवित्र दिन लालकिले में हुई घटना से सभी देशवासी स्तब्ध हैं। हमें अब नयी आशा और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को आगे ले जाना है। हमने कोविड-19 के खिलाफ लम्बी लङाई लङी है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

यह प्रधानमंत्री जी का कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व है जिसके कारण आज पूरी दुनिया भारत से प्रेरणा ले रही है। वैक्सीनैशन का कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक चल रहा है। प्रधानमंत्री जी ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का आह्वान किया है। हमने कल ही कैबिनेट में इस पर निर्णय भी लिया है। वोकल फॉर लोकल हमारा इस वर्ष का संकल्प है।