नाइट कर्फ्यू: रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक दिल्ली में रहेगा नाइट कर्फ्यू

Uttarakhand

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में हालत चिंताजनक बताए जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में नए केसों में तेजी से उछाल देखेने को मिल रहा है। यही वजह है कि सरकार लगातार कड़े कदम उठाकर कोरोना को काबू करने में जुटी है।

इसी बीच दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब दिल्ली में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। ये नियम मंगलवार रात से ही लागू कर दिया गया है। यानी आज रात 10 से सुबह 5 बजे तक इमरजेंसी को छोड़कर लोगों के घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। देश की राजधानी में तत्काल प्रभाव से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है। यह आदेश 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को राहत दी जाएगी।