कोरोना संकट : सीएम रावत ने दिए निर्देश, शादी में 25 होे संख्या

Uttarakhand

हिम शिखर ब्यूरो

देहरादून

Uttarakhand Uttarakhand

उत्तराखण्ड में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि शादियों में अधिकतम लोगों की संख्या 25 की जाए। इस दौरान सीएम ने सीएम राहत कोष से आशा कार्यकत्रियों का एक-एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

सचिवालय में आयोजित वीडियो कांफ्रेसिंग द्वारा शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 104 के अलावा सीएम हेल्पलाइन और पुलिस विभाग के काॅल सेंटर में फोन लाइनों की संख्या बढ़ाई जाए। आक्सीजन के सिलिडरों की संख्या बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जाए। इसमें विभिन्न संगठनों, उद्योगों की सहायता की जा सकती है। कोविड अस्पतालों में भत्र्ती मरीजों को भोजन, पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई ढिलाई न हो।