न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलीमथ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार सम्भालेंगे

राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 में निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलीमथ को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। वे 01, जुलाई 2021 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। वे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी का स्थान लेंगे। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस सम्बन्ध में आज एक अधिसूचना जारी की है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

न्यायमूर्ति  रवि विजयकुमार मलीमथ, बी.कॉम, एलएलबी 28 जनवरी 1987 को एक अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए थे। उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय और मद्रास उच्च न्यायालय के साथ ही भारत के उच्चतम न्यायालय में दीवानी, फौजदारी, संवैधानिक मामलों, श्रम, कम्पनी और सेवा मामलों के क्षेत्र में अधिवक्ता के रूप में लगभग 20 वर्ष कार्य किया। संवैधानिक मामलों में उन्हें विशेषज्ञता प्राप्त है। उन्हें 18 फरवरी, 2008 को कर्नाटक उच्च न्यायालय में अपर न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 17 फरवरी, 2010 स्थाई रूप से न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्हें 07 जनवरी, 2019 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था।

Uttarakhand Uttarakhand