सप्ताह का पंचांग : इस सप्ताह दुर्गाष्टमी और दशहरे सहित व्रत और त्योहार वाले 5 दिन, ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह

पंडित उदय शंकर भट्ट

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में व्रत और त्योहार के 5 दिन रहेंगे। इन दिनों में नवरात्रि खत्म होगी और विजयादशमी पर्व रहेगा। इस सप्ताह में बुधवार को दुर्गाष्टमी और गुरुवार को महानवमी रहेगी। इन दोनों दिनों में देवी की महापूजा की जाएगी। फिर शुक्रवार को दशहरा मनाया जाएगा। इसके अगले दिन यानी शनिवार को एकादशी व्रत रहेगा। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा और व्रत किया जाएगा। वहीं सप्ताह के आखिरी दिन तुला संक्रांति पर्व रहेगा। इस दिन तीर्थ स्नान और दान के साथ सूर्य पूजा करने की परंपरा है।

ज्योतिषीय नजरिये से देखा जाए तो ये 7 दिन खास है। हफ्ते के पहले दिन यानी 11 अक्टूबर को शनि की चाल में बदलाव होगा और ये ग्रह मार्गी हो जाएगा। वहीं हफ्ते के आखिरी दिन सूर्य राशि बदलकर तुला में आ जाएगा। इसके अलावा इस सप्ताह खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए विजयादशी अबूझ मुहूर्त के साथ 5 शुभ दिन।

11 से 17 अक्टूबर तक का पंचांग

11 अक्टूबर, सोमवार – अश्विन शुक्लपक्ष, पंचमी और षष्ठी

12 अक्टूबर, मंगलवार – अश्विन शुक्लपक्ष, सप्तमी

13 अक्टूबर, बुधवार – अश्विन शुक्लपक्ष, अष्टमी, महाष्टमी

14 अक्टूबर, गुरुवार – अश्विन शुक्लपक्ष, नवमी, दुर्गानवमी

15 अक्टूबर, शुक्रवार – अश्विन शुक्लपक्ष, दशमी, दशहरा

16 अक्टूबर, शनिवार – अश्विन शुक्लपक्ष, एकादशी, पापांकुशा एकादशी

17 अक्टूबर, रविवार – अश्विन शुक्लपक्ष, द्वादशी, तुला संक्रांति

ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह

11 अक्टूबर, सोमवार – रवियोग, शनि मार्गी, मकर राशि में

14 अक्टूबर, गुरुवार – रवियोग

15 अक्टूबर, शुक्रवार – रवियोग, अबूझ मुहूर्त

17 अक्टूबर, रविवार – त्रिपुष्कर योग, तुला संक्रांति, सूर्य का राशि परिवर्तन