नगालैंड हिंसा: शहीद गौतम का पार्थिव शरीर पहुंचा गाँव, अंतिम दर्शन को टूट पड़े ग्रामीण

नई टिहरी।

Uttarakhand

नगालैंड के मोन जिले में हिंसा में शहीद हुए टिहरी जनपद के कीर्तिनगर ब्लाक के नोली गांव निवासी जवान गौतम लाल का पार्थिव शरीर आज मंगलवार को उनके गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  वहीं, शहीद को श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान शहीद गौतम अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगते रहे। इस दौरान विधायक विनोद कण्डारी, पूर्वं मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी भी मौजूद रहे।

बताते चलें कि शहीद का पार्थिव शरीर देर शाम देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा, जिसे एम्स ऋषिकेश में रखा गया। मंगलवार सुबह शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। गांव से शहीद की अंतिम यात्रा निकलेगी। तत्पश्चात राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ उसको पैतृक घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

शहीद गौतम लाल की माता का नाम रूप देवी और पिता का नाम रमेश लाल है। रूप देवी के पांच पुत्रों और तीन पुत्रियों कुल 08 भाई बहन में गौतम सबसे छोटे थे। गौतम 2018 में सेना में भर्ती हुए थे।