कैटरीना-विक्की की आज से शुरू होंगी शादी की रस्में, शादी में कई सेलिब्रिटीज पहुंचेंगे

हिमशिखर खबर ब्यूरो।

Uttarakhand

विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के लिए सोमवार देर रात सिक्स सेंसेस फोर्ट पहुंचे। आज मंगलवार से दोनों की शादी की रस्में शुरू होंगी। 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर के होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में दोनों की शादी होगी। शादी में कई सेलिब्रिटीज भी पहुंचेंगे।

7 और 8 दिसंबर को होंगे प्री-वेडिंग फंक्शंस
विक्की-कटरीना की शादी की रस्में 7 दिसंबर को होने वाली संगीत सेरेमनी से शुरू होंगी। इसकी तैयारियां सिक्स सेंसेस होटल में लगभग पूरी हो चुकी हैं। होटल को लाइटों से सजाया भी गया है। इसके अगले दिन 8 दिसंबर को सुबह कपल की हल्दी सेरेमनी और शाम को आफ्टर पार्टी होगी। 9 दिसंबर की दोपहर सेहरा बंदी की रस्म के बाद कपल सात-फेरे लेंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

शादी में विदेश से आईं सब्जियां
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कटरीना और विक्की की शादी के लिए देश के कई राज्यों और विदेश से सब्जियां मंगवाई गई हैं। वहीं, कर्नाटक से लाल केले और मशरूम मंगवाए गए हैं। इसके अलावा पालक और गोभी समेत कई अन्य सब्जियां भी कर्नाटक से ही मंगवाई गई हैं।