नगालैंड हिंसा:शहीद गौतम लाल को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नई टिहरी।

Uttarakhand

नगालैंड के मोन जिले में हिंसा में शहीद हुए टिहरी जनपद के कीर्तिनगर ब्लाक के नोली गांव निवासी जवान गौतम लाल का पार्थिव शरीर आज मंगलवार को उनके गांव पहुंचा था। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  वहीं, शहीद को श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में नागरिक भारत माता की जय तथा शहीद गौतम लाल अमर रहे…के नारों के साथ शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

लक्षमोली कीर्तिनगर घाट पर शहीद गौतम लाल को कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्थानीय विधायक विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी तृप्ति भट्ट ने भी शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धांजलि दी।