चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का हेलिकॉप्टर क्रैश:तमिलनाडु में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS रावत समेत कई अफसर सवार थे

नई दिल्ली

Uttarakhand

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में सेना के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों को ले जा रहा भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत सहित 09 लोग सवार थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत के कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। हादसे के जो विजुअल सामने आए हैं, उसमें हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें आग लगी हुई है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

जनरल बिपिन रावत की स्थिति के बारे में अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। उनकी पत्नी भी इस हेलिकॉप्टर में सवार थीं। खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है।