चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का हेलिकॉप्टर क्रैश : CDS बिपिन रावत सुरक्षित, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; क्रैश साइट से अब तक 4 शव बरामद

नई दिल्ली

तमिलनाडु में कन्नूर के जंगलों में बुधवार को सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत सेना के 9 अफसर सवार थे। अब तक 4 शव बरामद किए गए हैं, जो बुरी तरह जल चुके हैं।

हादसे के करीब एक घंटे बाद यह जानकारी दी गई कि जनरल रावत को वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है, हालांकि उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दे दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थोड़ी देर में इस पर संसद में बयान देंगे।