नई दिल्ली

Uttarakhand

केंद्र सरकार और चुनाव आयोग ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच अगले साल UP समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव टालने के मूड में नहीं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 5 राज्यों उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, यूपी और पंजाब के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें वैक्सीनेशन इन राज्यों में वैक्सीनेशन और टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इधर, इस बैठक से पहले चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली में चुनावी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव तय समय पर ही कराए जाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इस पर आखिरी फैसला जनवरी के पहले हफ्ते में होने वाली बैठक में लिया जा सकता है।