नई दिल्ली
देश भर में कोरोना वायरस का संकट तेजी से बढ़ रहा है। ओमिक्रोन के खतरे के बीच कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर तेज रफ्तार के साथ देशभर में फैलने लगा है। कोरोना के पिछले 24 घंटे के दौरान 33 हजार 750 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब 1 लाख 45 हजार 582 हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में स्वस्थ होने की दर 98.20 % है।

पिछले 24 घंटे में 33,750 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 1,45,582 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.42 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,78,990 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 68.09 करोड़ (68,09,50,476) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.68 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 3.84 प्रतिशत है।

राज्यों में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले
| क्रम संख्या | राज्य | ओमिक्रोन मामलों की संख्या | अस्पताल से छुट्टी/स्वस्थ हुए/स्थानांतरित मामले |
| 1 | महाराष्ट्र | 510 | 193 |
| 2 | दिल्ली | 351 | 57 |
| 3 | केरल | 156 | 1 |
| 4 | गुजरात | 136 | 85 |
| 5 | तमिल नाडु | 121 | 98 |
| 6 | राजस्थान | 120 | 86 |
| 7 | तेलंगाना | 67 | 27 |
| 8. | कर्नाटक | 64 | 18 |
| 9. | हरियाणा | 63 | 40 |
| 10. | ओडिशा | 37 | 1 |
| 11. | पश्चिम बंगाल | 20 | 4 |
| 12. | आंध्र प्रदेश | 17 | 3 |
| 13. | मध्य प्रदेश | 9 | 9 |
| 14. | उत्तर प्रदेश | 8 | 4 |
| 15. | उत्तराखंड | 8 | 5 |
| 16. | चंडीगढ़ | 3 | 2 |
| 17. | जम्मू-कश्मीर | 3 | 3 |
| 18. | अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह | 2 | 0 |
| 19. | गोवा | 1 | 0 |
| 20. | हिमाचल प्रदेश | 1 | 1 |
| 21. | लद्दाख | 1 | 1 |
| 22. | मणिपुर | 1 | 0 |
| 23. | पंजाब | 1 | 1 |
| कुल | 1,700 | 639 |