कोरोना अपडेट :देश में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल, 24 घंटे में सामने आए 33,750 नए केस

नई दिल्ली

देश भर में कोरोना वायरस का संकट तेजी से बढ़ रहा है। ओमिक्रोन के खतरे के बीच कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर तेज रफ्तार के साथ देशभर में फैलने लगा है। कोरोना के पिछले 24 घंटे के दौरान 33 हजार 750 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब 1 लाख 45 हजार 582 हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि  भारत में स्वस्थ होने की दर 98.2% है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001J72G.jpg

पिछले 24 घंटे में 33,750 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002FJUS.jpg

वर्तमान में 1,45,582 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.42 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VGNN.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,78,990 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 68.09 करोड़ (68,09,50,476जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.68 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 3.84 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004VT2F.jpg

राज्यों में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले

क्रम संख्या राज्य ओमिक्रोन मामलों की संख्या अस्पताल से छुट्टी/स्वस्थ हुए/स्थानांतरित मामले
1 महाराष्ट्र 510 193
2 दिल्ली 351 57
3 केरल 156 1
4 गुजरात 136 85
5 तमिल नाडु 121 98
6 राजस्थान 120 86
7 तेलंगाना 67 27
8. कर्नाटक 64 18
9. हरियाणा 63 40
10. ओडिशा 37 1
11. पश्चिम बंगाल 20 4
12. आंध्र प्रदेश 17 3
13. मध्य प्रदेश 9 9
14. उत्तर प्रदेश 8 4
15. उत्तराखंड 8 5
16. चंडीगढ़ 3 2
17. जम्मू-कश्मीर 3 3
18. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह 2 0
19. गोवा 1 0
20. हिमाचल प्रदेश 1 1
21. लद्दाख 1 1
22. मणिपुर 1 0
23. पंजाब 1 1
कुल 1,700 639