मौसम ने ली करवट : धनौल्टी में बर्फबारी, खिले सैलानियों के चेहरे

नई टिहरी।

Uttarakhand

टिहरी में पर्यटन नगरी कही जाने वाली धनौल्टी में कुदरत मेहरबान दिखाई दे रहा है। यहां आज सुबह से हो रही बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। यहां घूमने आए लोग धनौल्टी के प्राकृतिक सौंदर्य और बर्फबारी का जमकर आनंद ले रहे हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

शनिवार सुबह से धनोल्टी में बर्फबारी शुरू हुई। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच बर्फ की हल्की फुहारें पड़ने से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि बर्फ गिरने से क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इससे धनौल्टी घूमने पहुंचे सैलानियों और क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।