चंबा : चुनाव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

चंबा (टिहरी)।

Uttarakhand

विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इस दौरान शहर का माहौल खराब न हो इसे देखते हुए पुलिस ने बीएसएफ टीम के साथ फ्लैग मार्च निकाल लोगों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

गुरुवार को चंबा पुलिस के साथ ही बीएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च नगर के विभिन्न स्थानों से होकर निकाला गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने आचार संहिता का पालन करने की अपील भी की। प्रभारी निरीक्षक पंकज देवरानी ने कहा कि माहौल खराब करने वालों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। कहा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।