विधानसभा चुनाव 2022: चुनाव को प्रभावित करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर

नई टिहरी।

Uttarakhand

विधानसभा चुनाव-2022 को शांति व सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने को लेकर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (बीएसएफ) की कंपनी सहित स्थानीय पुलिस जवानों को मुनी की रेती में ब्रीफ करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

Uttarakhand Uttarakhand

एसएसपी टिहरी ने चुनाव ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए स्थानीय जनता के साथ मृदुभाषी व्यवहार का पालन करने, जवानों को कोविड-19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगवाने के साथ-साथ प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के संबंध में निर्देशित करते हुए अपने संबोधन में बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु टिहरी पुलिस पूर्ण रूप से तैयार है। जनपद पुलिस द्वारा चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों की लगातार निगरानी कर उनके विरुद्ध 107/116 सी0आर0पी0सी0, 110 G, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही लगातार प्रचलित है। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ सहित अवैध नगदी परिवहन पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, साथ ही जनपद पुलिस द्वारा लगभग 75% शस्त्रों को जमा करवाया जा चुका है तथा आगामी 04 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत शस्त्रों को जमा कराने की कार्यवाही प्रगति पर है। इसके पश्चात भी यदि कोई शस्त्र जमा नहीं करता है तो उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

ब्रीफिंग में रविंद्र कुमार चमोली (क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर), रितेश शाह (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मुनीकीरेती), प्रदीप पंत (प्रभारी निरीक्षक, थाना नरेंद्रनगर), सिद्धार्थ कुकरेती (निरीक्षक यातायात), रमेश सैनी (एस0एस0आई0, मुनीकीरेती) सहित थाना मुनिकीरेती के समस्त चौकी इंचार्ज, उपनिरीक्षकगण व बी0एस0एफ0 के जवान उपस्थित रहे।