भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस:पूर्व गवर्नर बेबी रानी मौर्य को आगरा से टिकट

नई दिल्ली

Uttarakhand

भाजपा आज अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी करने जा रही है। दिल्‍ली स्थित भाजपा दफ्तर पर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस शुरू हो गई है। इसमें पहले, दूसरे चरण के प्रत्‍याशियों की घोषणा हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी में योगी सरकार आने के बाद विकास कार्यों में तेजी आ गई है। 2017 से पहले यूपी में दंगे होते थे, जिस पर अब रोक लग गई है। यूपी पहले बीमारू प्रदेश के रूप में जाना जाना था जो अब नहीं है।

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे। पहले कहा जा रहा था कि योगी अयोध्या से लडेंगे लेकिन ऐन समय पर पार्टी ने उन्हें गोरखपुर से ही उम्मीदवार बनाया है। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं।

कौन कहां से उम्मीदवार…

बुराणा से उमेश मलिक
मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल

Uttarakhand Uttarakhand

सरधना से संगीत सोम
हस्तिनापुर से दिनेश खटिक
मेरठ कैंट अमित अग्रवाल
मेरठ साउथ सोमेंद्र तोमर
नोएडा पंकज सिंह

गाजियाबाद अतुल गर्ग
सयाना देवेंद्र सिंह लोधी
शिकारपुर अनुज शर्मा
खुर्जा मिनाक्षी सिंह
बरौली ठाकुर जयवीर सिंह

आगरा कैंट जीएस धर्मेश
आगरा दक्षिण योगेंद्र उपाध्याय
आगरा नार्थ – पुरुषोत्तम
आगरा रूरल – बेबी रानी मौर्य
फतेहपुर सीकरी – चौधरी बाबूलाल

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

बीहट – नरेश सैनी
सहारनपुर – जगपाल सिंह
रामपुर मनिहारन – देवेंद्र
गंगोह – तीरथ सिंह गूजर
नगीना – डा. यशवंत
हापुड़ – सुशांत सिंह
नरहौर – ओम कुमार
बिजनौर – मौसम चौधरी
नूरपुर – सीपी सिंह
मुरादाबाद देहात – श्रीकृष्ण कांत मिश्रा