सम्मान: पुलिस उप महानिरीक्षक को मिला SKOCH अवॉर्ड, कोरोना काल में किया बेहतरीन कार्य

देहरादून

Uttarakhand

कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद के लिए पौड़ी गढ़वाल की तत्कालीन एसएसपी पी रेणुका देवी ने ‘कम्युनिटी बास्केट’ मुहिम चलाई थी। जिसे देश की SKOCH संस्था ने सराहा है। इस मुहिम के लिए पुलिस एंड सेफ्टी में उन्हें SKOCH अवॉर्ड (सिल्वर) से सम्मानित किया गया है। वहीं, डीजीपी अशोक कुमार ने उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है।

पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था पी रेणुका देवी ने जरूरतमंदों की मदद के लिए कम्युनिटी बास्केट मुहिम चलाई। जिसके लिए उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया है। बताते चलें कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मिशन हौसला के तहत पौड़ी गढ़वाल में तत्कालीन एसएसपी पी0 रेणुका देवी द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद हेतु प्रत्येक थाने में “कम्युनिटी बास्केट“ लगाया गया, जिसमें कोई भी व्यक्ति जरूरतमंदों की मदद के लिए उसमें राशन, फल, सब्जी, दवाई, मास्क, सेनिटाइजर, मेडिकल उपकरण आदि दे सकता था। संबंधित थाने के पुलिसकर्मी उस सामग्री को जरूरतमंदों तक पहुंचाते थे।

यह कम्युनिटी बास्केट पहल की सफलता थी कि कुल 2286 लोगों एवं संस्थाओं ने विभिन्न जीवन रक्षक वस्तुओं का दान किया, जिसे 40,264 लोगों को वितरित किया गया। इस पहल से प्रेरित होकर बच्चों ने भी योगदान दिया। इस प्रकार सामुदायिक टोकरी जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हुई और इसे मीडिया और जनता द्वारा जबरदस्त सराहना मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *