गुदड़ी का लाल बना टिहरी का लाल: किशोर उपाध्याय तीसरी बार बने विधायक

नई टिहरी।

Uttarakhand

टिहरी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने जीत दर्ज कर दी है. इससे लोगों में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी.

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उत्तराखंड को खुशहाल रखने की बात
भाजपा में शामिल होने के दौरान किशोर उपाध्याय ने कहा था कि उत्तराखंड की रक्षा, देश की रक्षा तभी संभव है जब उत्तराखंड खुशहाल रहेगा, सुखी रहेगा.
कांग्रेस ने दी थीं कई अहम जिम्मेदारियां
जानकारी के लिए बता दें कि किशोर उपाध्याय ने 1978 में कांग्रेस जॉइन की थी. कांग्रेस और उपाध्याय का रिश्ता लंबा रहा है. साल 2002 और 2007 में वह टिहरी विधायक रहे. हालांकि,2012 में चुनाव हार गए. 2017 में उपाध्याय ने अपनी टिहरी सीट छोड़ दी और देहरादून की सहसपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरे. यहां से भी उन्हें हार का ही सामना करना पड़ा. 2014 में किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. इसके अलावा, किशोर 1991 से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे हैं.