अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छाई भाजपा की जीत: यूपी में BJP की जीत ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल मीडिया में भी छाए पीएम मोदी और सीएम योगी

हिमशिखर इंटरनेशनल डेस्क

Uttarakhand

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल करके इतिहास रच दिया है।  वहीं, दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर करीब एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योगी की इस जीत ने इंटरनेशनल मीडिया में भी सुर्खियां बटोरी हैं। लब्बोलुआब की बात करें तो ज्यादातर विदेशी मीडिया इसे प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और उनकी सियासी ताकत से जोड़कर देख रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश के नतीजों को लेकर हो रही है। जानिए किसने क्या कहा-

अल जजीरा : कट्टर हिंदूवादी छवि के बावजूद योगी की बड़ी जीत
भाजपा उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में दोबारा सरकार बनाने में कामयाब रही है। इन नतीजों को 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोटे तौर पर खुद पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के रूप में देखा जा रहा है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून (पाकिस्तान)
इस अखबार ने अपनी वेबसाइट पर लिखा- उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है और यहां जीत के मायने बेहद अहम हैं। अगर गौर से देखें तो ये पता लगता है कि भारत की जनता का मूड क्या है। ये भी कहा जा सकता है कि अगले जनरल इलेक्शन के नतीजों का अंदाजा लगाना अब आसान हो गया है।

Uttarakhand Uttarakhand
योगी आदित्यनाथ का यह फोटो एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पब्लिश किया है। - Dainik Bhaskar
योगी आदित्यनाथ का यह फोटो एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पब्लिश किया है।

द डॉन (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के सबसे बड़े अंग्रेजी अखबार ‘द डॉन’ ने लिखा- देश के सबसे बड़े राज्य में मोदी की पार्टी की सबसे बड़ी जीत। इसे कई तरह से देखा जा सकता है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि यह नतीजे 2024 में होने वाले लोकसभा इलेक्शन की झलक और नतीजों का अंदाजा देते हैं।

‘द डॉन’ ने लिखा है- भाजपा की यह जीत मोदी की लोकप्रियता भी बताती है। - Dainik Bhaskar
‘द डॉन’ ने लिखा है- भाजपा की यह जीत मोदी की लोकप्रियता भी बताती है।

न्यूयॉर्क टाइम्स (अमेरिका)
NYT ने लिखा- भारत के सबसे बड़े राज्य में मोदी की पार्टी ही सत्ता में बरकरार रहेगी। ये जीत इसलिए भी अहम हो जाती है, क्योंकि आर्थिक तौर पर लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। मोदी की जीत इस लिहाज से भी अहम है, क्योंकि 30 साल से ज्यादा वक्त बाद कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस जीत से योगी आदित्यनाथ और मजबूत होंगे। उन्हें मोदी का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता है। योगी एक कट्टरपंथी हिंदू संत हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक- उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के मायने बेहद अहम है। - Dainik Bhaskar
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक- उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के मायने बेहद अहम है।

वॉशिंगटन पोस्ट (अमेरिका)
इस अखबार ने लिखा- मोदी की अगुआई वाली BJP की जीत का सिलसिला जारी है। पांच राज्यों में चुनाव हुए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश की हो रही है। यहां जीत से मोदी और ज्यादा मजबूत होंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा- भाजपा की यह जीत मोदी के विजन को और मजबूत करेगी। - Dainik Bhaskar
वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा- भाजपा की यह जीत मोदी के विजन को और मजबूत करेगी।

बीबीसी (ब्रिटेन)

बीबीसी ने लिखा- कट्टरपंथी योगी ने भाजपा की जीत की स्क्रिप्ट लिखी। - Dainik Bhaskar
बीबीसी ने लिखा- कट्टरपंथी योगी ने भाजपा की जीत की स्क्रिप्ट लिखी।